
DHANBAD | मैथन स्टेडियम में जिला फुटबॉल लीग का मैच में टाटा फीडर सेंटर की टीम 3-2 से जेएफसी मैथन टीम को पराजित कर दिया। टाटा फीडर सेंटर के इरफान, सोजल कुमार एवं सुभाष बरुआ ने एक एक गोल किया जबकि जेएफसी मैथन के मितुलाल मरांडी और सूरज टुडू ने गोल किया। मैच शुरू होने से पहले जिला संघ की और से टाटा स्टील के पूर्व खिलाड़ी सरवन प्रसाद एवं मैथन के पूर्व खिलाड़ी राम सुधिष्ठ राम ने दोनों टीमों को फुटबॉल देकर हौसला बढ़ाएं। इस अवसर पर जिला संघ के महासचिव मृदुल बोस,कोषाध्यक्ष मो सलाउद्दीन, विक्रम सिंह ,असिस्टेंट मैनेजर डीवीसी संजय सिन्हा, स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन डीवीसी उज्वल बनर्जी, राम सुधिष्ठि राम, सरवन प्रसाद, के के सिन्हा, असीम दास, जी. आर. घोष, सुभाष आड्डी, भगवान रवानी, विनोद कुमार सिन्हा, दिलीप मिजं, स्नेहासीश दास उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका प्रकाश कुमार, बबिश कुमार, सूदन लाल सोरेन, आशीष प्रसाद ने निभाया। भीतिया स्टेडियम में खेले गए मैच में बिरसा मुंडा क्लब 6–1 से नेहरू क्लब को पराजित किया। बिरसा मुंडा क्लब के रवि लाल हेंब्रम तीन गोल, दीपक किस्कु दो गोल, विक्रम सिंह ने एक गोल की। नेहरू क्लब के एकमात्र गोल प्रिंस कुमार ने किया। निर्णायक भूमिका वीरेंद्र यादव, दिलीप महतो, कृष्ण कुमार रजक, धणपति पांडे, अभिजीत पात्रा ने निभाया।

Thiss skte cetainly hhas all oof thee information and factts I needed clncerning thhis subect annd didn’t knoow who to ask.
ofvd9wuaptnko1mca3vn