Sunday, September 8, 2024
Homeमुम्बईMUMBAI | SAHARA INDIA के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के...

MUMBAI | SAHARA INDIA के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के कोकिला बेन अस्‍पताल में ली अंतिम सांस

MUMBAI | सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के कोकिला बेन अस्‍पताल में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। सहारा प्रमुख कई दिनों से बीमार चल रहे थे। भारत के प्रमुख व्यवसायियों में से एक सुब्रत रॉय अलग-अलग व्यावसायिक हितों वाले समूह सहारा इंडिया के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष थे। वे ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाने जाते थे। उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार  की स्थापना की थी। उनके निधन में समाजवादी पार्टी समेत दूसरे राजनीतिक दलों ने शोक जताया है। सहारा इंड‍िया की तरफ से बताया गया कि सहाराश्री एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी शख्‍स‍ियत थे,। मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायबेटिज से पैदा हुई समस्‍याओं के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। बताया गया कि सहाराश्री को स्वास्थ्य में गिरावट के बाद 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023