
MUMBAI | सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। सहारा प्रमुख कई दिनों से बीमार चल रहे थे। भारत के प्रमुख व्यवसायियों में से एक सुब्रत रॉय अलग-अलग व्यावसायिक हितों वाले समूह सहारा इंडिया के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष थे। वे ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाने जाते थे। उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। उनके निधन में समाजवादी पार्टी समेत दूसरे राजनीतिक दलों ने शोक जताया है। सहारा इंडिया की तरफ से बताया गया कि सहाराश्री एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी शख्सियत थे,। मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबेटिज से पैदा हुई समस्याओं के साथ एक लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। बताया गया कि सहाराश्री को स्वास्थ्य में गिरावट के बाद 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था।

コスプレ sexShortland: and it is the general opinion that he is deeply chagrinedat the idea of no longer domineering over us.It may be,