Ranchi Air Show 2025: 19-20 अप्रैल को नामकुम आर्मी मैदान में दिखेगा भारतीय वायुसेना का अद्भुत प्रदर्शन

Ranchi Air Show 2025: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एक विश्वस्तरीय एयर शो का गवाह बनने जा रही है। 19 और 20 अप्रैल को सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम द्वारा यह Ranchi Air Show 2024 आयोजित किया जाएगा। इस शो में वायुसेना के 10 हॉक विमान आसमान में रोमांचक करतब दिखाकर शौर्य, पराक्रम और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे।
एयरस्पेस रहेगा क्लोज, कुछ उड़ानों के समय में बदलाव
एयर शो के दौरान सुरक्षा को देखते हुए रांची एयरपोर्ट पर दो दिनों तक सुबह 9:45 से 10:45 तक एयरस्पेस क्लोज रहेगा। इस दौरान न कोई विमान लैंड कर सकेगा और न ही उड़ान भर पाएगा। हैदराबाद और मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट इस वजह से प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया और इंडिगो फ्लाइट्स के समय में भी परिवर्तन किया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी दी है कि सभी विमान आएंगे और जाएंगे, लेकिन निर्धारित समय में परिवर्तन किया गया है।
सुरक्षा के लिए 200 मीटर क्षेत्र नो-फ्लाई जोन, ड्रोन व बैलून पर रोक
एयर शो की सुरक्षा को देखते हुए आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर के दायरे को 20 मई तक नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। इस निर्णय का उद्देश्य एयर शो को निर्बाध और सुरक्षित बनाना है।
एयर शो देखने आएंगे वायुसेना प्रमुख, स्कूली बच्चों को आमंत्रण
भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह स्वयं इस Ranchi Air Show 2024 को देखने रांची आएंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी है। उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्यों और प्रबंधकों से आग्रह किया है कि वे छात्रों को इस अद्भुत आयोजन को दिखाने के लिए अवश्य लेकर आएं। इससे विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और साहस की भावना का विकास होगा।