Ranchi News: झामुमो युवा नेता सूरज महतो ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi News

Ranchi News

Ranchi News: 24 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सूरज महतो ने सोमवार को रांची में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से विशेष भेंट की। इस दौरान उन्होंने झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने सूरज महतो की पार्टी में सक्रिय भूमिका की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सूरज महतो को संगठन को मजबूत करने और जनता की सेवा में निरंतर लगे रहने के लिए प्रेरित किया।

राज्यसभा सांसद महुआ माझी से की भेंट

सूरज महतो ने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद और झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य महुआ माझी से भी मुलाकात की। उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

संगठन में बढ़ती भूमिका

सूरज महतो की इन मुलाकातों से स्पष्ट है कि वह पार्टी में अपनी भूमिका को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनकी सक्रियता झामुमो संगठन में एक नए युवा नेतृत्व के उभरने की ओर संकेत करती है।