
SINDRI | प्रदेश व्यापी कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत सिन्दरी नगर में भी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस बाइक रैली कार्यक्रम में मुख्यरूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, लोकप्रिय विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकास बाउरी शामिल थे। बाइक रैली एवं नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने किया। बाइक रैली कंडरा बाजार से चलकर शहरपुरा के शिव मंदिर तक आयी और वही पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। रैली के क्रम में ही अटल चौक पर अटल जी एवं अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर जी की मूर्ति पर किसलय तिवारी एवं तारा देवी के द्वारा माल्यार्पण किया गया। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आज जो केंद्र में मोदी जी की सरकार है वह गरीबो को लूटने वाली सरकार नहीं है बल्कि गरीबों के ऊपर खजाना लुटाने वाली सरकार है । विगत 9 वर्षों में भारत मे बहुत सारे विकास हुए हैं जो हर जगह दिखलाई पड़ती है। तारा देवी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में भी भाजपा के कार्यकर्ता लोगो के सम्पर्क में लगे हैं यह बहुत बड़ी बात है और यह कार्य सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता हीं कर सकते हैं। अरबिंद पाठक ने कहा कि आज पूरे देश के मतदाता एक बार फिर से 2024 में मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार देने को तैयार है। इस नुक्कड़ सभा का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती ने किया। इस कार्यक्रम में दिनेश सिंह,संतलाल प्रमाणिक, राकेश तिवारी,ब्रिजेश सिंह, कुमार महतो शत्रुघ्न महतो नकुल सिंह, रामजी सिंह, ईश्वर यादव, रविकांत शर्मा, गोपी पाल गणेश सिंह, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
