Sindri News: आईएमयूसीईटी में 904 रैंक प्राप्त करने वाले आर्यन को भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया सम्मानित

भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया सम्मानित

भाजपा नेता दिनेश सिंह ने किया सम्मानित

Sindri News: सिंदरी निवासी संजय सिंह के पुत्र आर्यन भारद्वाज ने आईएमयूसीईटी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 904 रैंक प्राप्त किया है। इसको लेकर भाजपा नेता दिनेश सिंह ने उनके आवास पहुँचकर आर्यन को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

भाजपा नेता सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने बताया कि आर्यन होनहार छात्र है। आर्यन ने दुर्गापुर के हेमशीला मॉडल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और दसवीं कक्षा में 94 फीसदी व 12 वीं कक्षा में 90 फीसदी अंक प्राप्त किया है। मौके पर कामेश्वर सिंह, संदीप, कुंदन वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, अजय, संजय मौजूद थे।