Sindri News : गोविंदपुर प्रखंड के रतनपुर पार्टी कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) का प्रखंड सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का संचालन सारथी मंडल ने किया, जबकि अध्यक्ष मंडल में गणेश प्रसाद चौरसिया, जमशेद अंसारी और फटीक चंद्र मंडल शामिल रहे। इस अवसर पर पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो और पर्यवेक्षक नकुलदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन की शुरुआत शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित करने और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
लोकतंत्र और शिक्षा पर सरकार की नीतियों पर आलोचना
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि देश इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने “एक देश, एक चुनाव” की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने और संविधान को खत्म करने की साजिश का हिस्सा है।
उन्होंने सरकार के हालिया बजट को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इसमें छात्रों और युवाओं को धोखा दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में बजट कटौती के कारण निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते पढ़ाई बाधित हो रही है।
11 मार्च को होगा विशाल छात्र-युवा प्रदर्शन
सम्मेलन में यह घोषणा की गई कि स्थानीय नीति, नियोजन नीति और शिक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर 11 मार्च को छात्र एवं युवा राजभवन के समक्ष एक विशाल प्रदर्शन करेंगे। छात्रों और युवाओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में भाग लें और अपनी आवाज बुलंद करें।
एक साल की रिपोर्ट प्रस्तुत, 51 सदस्यीय नई कमिटी गठित
सम्मेलन में पूर्व एरिया सचिव कार्तिक प्रसाद ने पिछले एक साल की गतिविधियों और कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस पर 25 प्रतिनिधियों ने चर्चा की और सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया। इसके बाद पर्यवेक्षक की देखरेख में नई चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें 51 सदस्यीय नई कमिटी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से गोपाल महतो को प्रखंड सचिव और मुकेश कुमार को कार्यालय सचिव चुना गया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों की भागीदारी
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाकपा (माले) के जिला सचिव बिंदा पासवान, जिला सहसचिव कार्तिक प्रसाद, पप्पू अंसारी, शुकदेव हाड़ी, बेलाल अंसारी सहित कुल 103 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
नए कमिटी सदस्यों के नाम:
कमिटी में चुने गए 51 सदस्य:
कार्तिक प्रसाद, भूषण महतो, मनोहर सिंह, नरेश महतो, गोपाल महतो, आरिफ अंसारी, सारथी मंडल, जमशेद अंसारी, समशेर अंसारी, किशुन मंडल, लाल मोहन महतो, लाल बिहारी राय, लुकमान अंसारी, नसीम अंसारी, विश्वनाथ मंडल, कमाल हसन, कृष्णा प्रसाद महतो, फटीक मंडल, शफीक अंसारी, अभिजीत सिंह, जयजीत मुखर्जी, बबलू मंडल, शहाबुद्दीन अंसारी, उज्ज्वल दा, हारून अंसारी, अजय महतो, एस पी साहू, चितरंजन गोराई, सखी दास, श्रीराम विश्वकर्मा, संजय महतो, सीताराम कुंभकार, अब्दुल रहीम अंसारी, हेमंत दास, आनंद रवानी, विनोद मुर्मू, सुमन मरांडी, गुरुचरण महली, सोनू शर्मा, मुकेश कुमार, हरि मुर्मू, अजय महतो, भुनेश्वर महतो, राजू महतो, सुभाष महतो, तापस मंडल, भक्ति महतो, विकास विश्वकर्मा, दिनेश राय, तपन मंडल, हसीमुद्दीन अंसारी, संपत कुमार दान।