धनबाद (वार्ता संभव): सोमवार को थिंक इंडिया यूनिट आईआईटी-आईएसएम धनबाद इकाई के कैंपस में सकोरा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाकर लोगों से अपील की गई की पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। जिससे आज इतनी गर्मी बढ़ रही है। यह पेड़ की कटाई की वजह से है। आज के वर्तमान समय में 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ रही है। आने वाले समय में इसी तरह पेड़ कटती रहे तो वो दिन दूर नहीं जब 50 से 55 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगी। जिसमें पशु पक्षी ही नहीं मनुष्य जीवन के लिए बहुत हानिकारक हो जाएगी। थिंक इंडिया प्रान्त संयोजक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा की पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं, क्योंकि पर्यावरण ही पृथ्वी पर एक मात्र जीवन के आस्तित्व का आधार है। पर्यावरण,हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध,जल, शुद्ध वायु,शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाता है। मनुष्य भौतिक सुखों की प्राप्ति और विकास करने की चाह में पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसी प्रतिक्रियाएं कर रहा है, जिसका बुरा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है।वहीं अगर समय रहते पर्यावरण को बचाने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो मानव जीवन का आस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। मौके पर आईआईटी आईएसएम प्रोफेसर सुनील कुमार,डॉ.एमके सिंह जी, विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा, थिंक इंडिया आईएसएम के संयोजक अर्पना कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश सिंह धनबाद महानगर मंत्री नीरज निखिल, अनुराग इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
सोनारडीह:बकरी चराने गया युवक गैस कुएं में गिरा, रेस्क्यू जारी
बकरी चराने गया युवक गैस कुएं में गिरा, रेस्क्यू जारी Telegram Group Join Now Instagram Group Join Now WhatsApp Channel…
बलियापुर में विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का किया गया आयोजन
धनबाद (वार्ता संभव): नवविहान लाइवलीहुड फाउंडेशन के सक्रिय कार्यकर्ता बम महतो ने उषाराज भवन हवाई पट्टी बलियापुर में रेलवे की…
ग्रीन लाइफ एवं यूथ कॉन्सेप्ट के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण और हम विषय पर आईएसएल झरिया में सेमिनार का हुआ आयोजन
हम लोग मिलकर झरिया में इस वर्ष दस हजार पौधे लगा कर उसकी रक्षा करेंगे । डॉ मनोज ने कहा की झरिया के वायु प्रदूषण का दुष्प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चों के मस्तिष्क तक पहुंच रहा है । प्रदूषण के कारण लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं । जन जीवन को बचाने के लिए हमे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा ।
