धनबाद (वार्ता संभव): सोमवार को थिंक इंडिया यूनिट आईआईटी-आईएसएम धनबाद इकाई के कैंपस में सकोरा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाकर लोगों से अपील की गई की पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। जिससे आज इतनी गर्मी बढ़ रही है। यह पेड़ की कटाई की वजह से है। आज के वर्तमान समय में 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ रही है। आने वाले समय में इसी तरह पेड़ कटती रहे तो वो दिन दूर नहीं जब 50 से 55 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगी। जिसमें पशु पक्षी ही नहीं मनुष्य जीवन के लिए बहुत हानिकारक हो जाएगी। थिंक इंडिया प्रान्त संयोजक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा की पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं, क्योंकि पर्यावरण ही पृथ्वी पर एक मात्र जीवन के आस्तित्व का आधार है। पर्यावरण,हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध,जल, शुद्ध वायु,शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाता है। मनुष्य भौतिक सुखों की प्राप्ति और विकास करने की चाह में पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसी प्रतिक्रियाएं कर रहा है, जिसका बुरा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है।वहीं अगर समय रहते पर्यावरण को बचाने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो मानव जीवन का आस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। मौके पर आईआईटी आईएसएम प्रोफेसर सुनील कुमार,डॉ.एमके सिंह जी, विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा, थिंक इंडिया आईएसएम के संयोजक अर्पना कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश सिंह धनबाद महानगर मंत्री नीरज निखिल, अनुराग इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
🟢 AAP Exits INDIA Alliance | इंडिया ब्लॉक से अलग हुई आम आदमी पार्टी
🟠 AAP Confirms Exit from INDIA Bloc, Sanjay Singh Says Alliance Was Only for Lok Sabha Elections 📌 प्रस्तावना AAP…
BCCL Katras Area | रामकनाली कोलियरी के पंप ऑपरेटर को दी गई भावभीनी विदाई, समारोह में शामिल हुए मजदूर नेता व बीसीसीएलकर्मी
धनबाद: बीसीसीएल कतरास क्षेत्र संख्या चार अंतर्गत रामकनाली कोलियरी 4-सीम परिसर में वरिष्ठ इंचार्ज राजेश मंडल की अध्यक्षता में सम्मान…
Katras News: भारतीय क्लब में शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Katras News: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर दिनांक 27…
