
धनबाद (वार्ता संभव): सोमवार को हरिहरपुर- कोरकोटा पैक्स में किसानों के लिए बीच धान खरिद का उद्घाटन टुंडी विधायक सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काट कर किया। साथ ही महतो ने कहा कि इस वर्ष झारखंड सरकार समय पर किसानों को खाद बीज मुहैया करा रही हैं। जिससे किसान सही समय पर धान की खेती कर सके। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, डा. आर.पी.मिश्रा, डा. बाल्मिकी कुमार, प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, रऊफ अंसारी,बसंत कुमार महतो, अर्जुन रजवार, सुमित महतो इत्यादि मौजूद थे।