WEST BENGAL | TMC नेताओं के घर पर CBI की दबिश, मंत्री फिरहाद हकीम और विधायक मदन मित्रा के घर तलाशी

KOLKATA | केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल में नगर निकायों द्वारा की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़ी जांच के सिलसिले में रविवार सुबह मंत्री फिरहाद हकीम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक मदन मित्रा के आवास सहित 12 स्थानों पर तलाशी ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शहरी विकास और नगर निकाय मामलों के मंत्री हकीम कोलकाता के महापौर भी हैं. वह तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी संगठन में अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं. अधिकारियों के मुताबिक, CBI अधिकारियों की एक टीम केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी के साथ दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में हकीम के आवास पर पहुंची.एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘सीबीआई के दो अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं.’ तलाशी शुरू होते ही, हकीम के समर्थक उनके घर के बाहर एकत्र हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. CBI के एक दल ने पूर्व मंत्री और उत्तर 24 परगना जिले के कामरहाटी से विधायक मित्रा के उत्तर 24 परगना जिले के भवानीपुर इलाके में स्थित आवास पर भी तलाशी ली. मित्रा का आवास चेतला में हकीम के आवास से करीब तीन किलोमीटर दूर है.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

3 thoughts on “WEST BENGAL | TMC नेताओं के घर पर CBI की दबिश, मंत्री फिरहाद हकीम और विधायक मदन मित्रा के घर तलाशी

  1. Salam friends! Check out qq777bdt.net – new casino with BDT bonus. No deposit needed. Open the site and claim your bonus. Enjoy!

  2. Hey everyone! Check out qq777n.com – the best casino in Bangladesh with free spins. First deposit 100%. Open now and start playing. Good luck!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *