Sunday, September 8, 2024
Homeकतरासयाद किए किए निमाई दा: भारतीय क्लब में शोकसभा का किया गया...

याद किए किए निमाई दा: भारतीय क्लब में शोकसभा का किया गया आयोजन, नम आखों से दी गई श्रद्धांजलि

कतरास (वार्ता संभव): भारतीय क्लब कतरासगढ़ में क्लब के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय निमाई मुखर्जी के निधन पर भारतीय क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय क्लब के सदस्यगण एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर अपने प्रिय साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं कहा कि निमाई दा के निधन से समाज को बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ है। निमाई दा क्लब के उपाध्यक्ष थे। क्लब ने अपना एक मार्गदर्शक साथी खो दिया है, जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती है। माकपा के नेता के अलावे जनवादी लेखक संघ और आर्य समाज में भी बहुत सक्रिय भूमिका में थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी निमाई दा का आत्मा शांति की कामना हेतु दो मिनट का मोर्न धारण किया गया। शोक सभा को राजेंद्र प्रसाद राजा, उमेश ऋषि, प्रभात मिश्रा, जयदेव बनर्जी अधिवक्ता, सुदाम गिरि, सकलदेव प्रमाणिक, अरविंद सिन्हा, हरि नारायण सिंह, इंदर सिंह, अरविंद घोष, शैलेंद्र यादव, टिंकू गुप्ता, विजय यादव आदि ने संबोधित कर निमाई दा के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023