DHANBAD : बांगिया संगीत परिषद का 46 वां दीक्षांत समारोह आयोजन में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

इस कार्यक्रम में करीब 80 छात्रों को फिफ्थ ईयर डिप्लोमा सेवंथ ईयर और ऐईटथ ईयर का डिप्लोमा का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश श्रीवास्तव ने पेंटिंग के सभी छात्र छात्राओं को इस युग में फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रशिक्षित होने हेतु प्रोत्साहित किया। समस्त भारत में इस तरह का दीक्षांत समारोह पूरे वर्ष 17 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाता है।

JHARIA : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार योजना का झरिया एकाडेमी स्कूल में हुआ आयोजन

सर्व प्रथम कार्यक्रम में संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। जंहा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, नाली व स्ट्रीट लाइट के अलावे कई योजनाओं का लाभ लोगों को शिविर के माध्यम से मिला। मौके पर वार्ड नंबर 45 के वर्तमान पार्षद किरण देवी तात्पर्य दिखे लोगों को लाभ दिलाने के लिए भाग दौड़ के साथ हर संभव काम करते दिखाई दी।

DHANBAD : 20 वर्ष बाद सरकारी फाइलों में सूर्यदेव सिंह के पुत्र राजीव रंजन को किया गया मृत घोषित, धनबाद कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने डेथ सर्टिफिकेट किया जारी

पूर्व विधायक कुंती देवी ने इनके लापता होने का मामला उस समय विधानसभा में उठाया था। 31 जुलाई को 2023 को धनबाद कोर्ट ने भी राजीव रंजन को मृत घोषित कर दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद ही सिंह मेंसन की ओर से धनबाद नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दिया था। निगम के रजिस्टार प्रकाश कुमार द्वारा इनका डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।

KATRAS : रास्ता काटने पहुँचे हिलटॉप कंपनी के अधिकारी, ग्रामीणों के विरोध के बाद वापस लौटे

ग्रामीण अनिता देवी एवं अन्य महिलाओं ने रास्ता काट रहे पोकलेन मशीन के आगे बैठ गई और मशीन को रोक दिया. जिसके बाद महिला सीआईएसएफ बलों ने बलपूर्वक अनिता देवी एवं अन्य को हटाने का भरपूर प्रयास किया. लेकिन झांसी की रानी की तरह संघर्ष कर रहे अनीता देवी को सीआईएसएफ के महिला जवान रास्ते से नही हटा सके. अनिता देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने कंपनी के लोगों को रास्ता काटने नहीं दिया.

RANCHI : झारखंड विधानसभा के बाहर धीरज साहू कैश कांड को लेकर भाजपा का धरना

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी सदन के अंदर धीरज साहू से लेकर युवाओं के मुद्दे को जरूर उठाएगी। इरफान अंसारी ने कहा कि धीरज साहू के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। वह गरीबों के मसीहा हैं। आजादी से पहले ही उनका व्यवसाय करोड़ों में था। भाजपा बेवजह हंगामा करने का काम करती है।

DHANBAD : अमन सिंह हत्याकांड के आरोपी विकास बजरंगी के सीने-पेट में उठा दर्द, एसएनएमएमसीएच के सीसीयू में भर्ती

सदर अस्पताल में विकास बजरंगी का इलाज शुरू किया गया. उसे पहले गैस का इंजेक्शन दिया गया. दर्द कम नहीं होने पर दर्द का इंजेक्शन दिया गया. इसके बाद भी दर्द कम नहीं होने पर उसे एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. जांच के बाद विकास को सीसीयू में भर्ती कर लिया गया है.

GOVINDPUR : नशे की हालत में नदी पार करना पड़ा महंगा, चली गयी जान

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में संग्रामडीह इलाके के जोड़िया के निकट एक व्यक्ति का शव नदी में तैरता हुआ पाया गया है मृतक की पहचान पूरन राय गिरिडीह जिला निवासी के रूप में हुई। वह कुसमाहा का रहने वाला है। मौके पर गोविंदपुर थाने की पुलिस सब इंस्पेक्टर राजन अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची एवं घटना की छानबीन में जुट गई है।

SPORTS : हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित शर्मा की छुट्टी, MI का बड़ा फैसला

हालांकि, इस फैसले को लेकर अभी मुंबई इंडियंस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है. रोहित शर्मा साल 2013 से ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे और पिछले 10 साल में वो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक गिने जाते थे. लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार के बाद से ही ये अंदेशा लग रहा था कि रोहित इस बार आईपीएल में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

DHANBAD : धनबाद जिला फुटबॉल लीग-जेएफसी मैथन बनाम मुगमा एफ क्लब के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर हुआ समाप्त

इस अवसर पर कृष्णा सिंह एक्स स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजर डीवीसी मैथन, पूर्व खिलाड़ी राम सुधिष्ट राम, के के सिन्हा, विक्रम सिंह, सुभाष आड्डी, आनंदी चौहान, अशोक सिंह, भगवान रवानी उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका सूदन लाल सोरेन, चिंटू हाजरा, हेमलाल टुडू, जेभीयार टुडु ने निभाया।

DHANBAD : सेवा जागरुकता मंच धनबाद का कोयलांचल बचाओ से संबंधित गोष्ठी का हुआ आयोजन

आलोक प्रकाश ने जागरूकता मंच के उद्देश्य और इस गोष्टी के महत्ता को लोगों के बीच रखा। उन्होंने ने बताया कि आज पैंसठ प्रतिशत आबादी पैंतीस वर्ष से काम उम्र का है। आज रोजगार सृजन करने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता गोपाल सिंह ने बताया कि लोगों की मूलभूत समस्या शिक्षा , स्वास्थ्य, रोजगार है। उन्होंने खत्म होते कोयला पर चिंता जताई।