DHANBAD : गांधी सेवा सदन में सत्याग्रह पर बैठे कृष्णा अग्रवाल से मिलने पहुंचे विधायक सरयू राय, वार्ता के बाद दूसरे चरण का आंदोलन हुआ स्थगित
कार्यक्रम स्थल से विधायक सरयू राय ने अधिकारियों से वार्ता की और आपसी सहमति के बाद सत्याग्रह के कार्यक्रम को विराम दे दिया गया।वहीं पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए विधायक सरयू राय ने बताया कि सबों के समक्ष अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारीयों से वार्ता की गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद सत्याग्रह के कार्यक्रम को विराम दे दिया गया है। अगर 10 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो फिर से सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।
