JHARIA | कामरेड यमुना सहाय की मनाई गई स्मृति दिवस

JHARIA | बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कार्यालय भौरा में मंगलवार को कामरेड यमुना सहाय की स्मृति दिवस मनाया। अध्यक्षता कामरेड दिलीप चक्रवर्ती ने की। सर्वप्रथम कामरेड यमुना सहाय की तस्वीर पर उपस्थित साथियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। अपने संबोधन में कामरेड दिलीप चक्रवर्ती ने कहा की हमें उनके साथ काम करने का अवसर मिला और वे साथियों के प्रति अगाध प्यार और स्नेह रखते थे। उनकी जीवन शैली एक मार्क्सवादी के आधार पर रखते थे लिखना पढ़ना बोलना और अपने कार्यशैली, पर कामरेड यमुना सहाय एक प्रतिबद्ध मार्क्सवादी थे और मार्क्सवादी चिंतक,कोयला अंचल मजदूरों के लड़ाकू मजदूर नेता थे। स्मृति दिवस के अवसर पर शिव बालक पासवान,रंजित यादव, मोतीलाल हेमब्रम, मोतीलाल मुरमुर, प्रदीप भट्टाचार्जी, दुकालू दास बीपी, रामप्रवेश यादव, विजय कुमार बाउरी, प्रदीप ठाकुर, दशरथ भूईया तथा अन्य लोग मजूद थे।