Dhanbad News: उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी द्वारा सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी द्वारा सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी द्वारा सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी श्री सुरेश प्रसाद वर्णवाल द्वारा सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है ।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि शंकरडीह के ग्रामीणों ने आवेदन दिया था की शंकरडीह मोज़े के खाता नंबर 83 प्लॉट नंबर 764 रकवा 1.16 एकड़ पर किसी के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। अंचल अधिकारी ने इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए प्रभारी अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह राजस्व उप निरीक्षक विजय कुमार, अंचल अमीन राजकुमार आदि अपने पूरे दल बल के साथ प्लॉट पर पहुंचकर बुलडोजर लगाकर प्लॉट को मुक्त किया।

वही अंचल अधिकारी ने पूर्वी टुंडी अंचल वासियों को यह निर्देश दिया की कोई भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करे नहीं तो उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।