सफलता: पीड़ित महिला का पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में हुआ घुटने का सफल आपरेशन

धनबाद: धनबाद जिले के जोड़ाफाटक स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल ड्रोलिया एवं उनकी टीम ने कई वर्षों से घुटने से पीड़ित महिला प्रकाश देवी का सफल आपरेशन किया गया। डॉ निखिल ड्रोलिया ने बताया कि वर्षों से मरीज अपने दैनिक कार्य करने की संज्ञा में नहीं थी। मरीज के दाहिने पैर का सफल ऑपरेशन किया गया। मैरिज अब अपने पैर पर खड़ी हो पा रही है। दर्द से भी छुटकारा मिल रहा है। अब दैनिक कार्य करने में भी समर्थ है। वही अस्पताल के डायरेक्टर निर्मल ड्रोलिया ने बताया कि अस्पताल का सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ (सीजीएचएस) के साथ टाईअप हुआ है। इस टाईअप में केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी उनके आश्रितों और पेंशनधारियों को इसका लाभ मिलेगा।