JHARIA: कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से 3 की मौत, दर्जनों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

JHARIA: भौंरा (BHAUNRA) ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल भौंरा 12 नंबर 4ए पैच में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने की घटना घटी है। देवपर्भा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन का कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में लोग आज सुबह कोयले की खुदाई के लिए मुहाने में घुसे थे। इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ चाल धस गया। जिसके बाद अवैध उत्खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। माइंस के अंदर से लोग भागने लगे। बताया जा रहा है कि 3 लोग जितेंद्र कुमार उम्र 12 वर्ष, सत्येंद्र कुमार उम्र 22 वर्ष व मदन कुमार उम्र 32 वर्ष दबकर इस हादसे में मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोगों को घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई हैं। बता दें कि धनबाद में लगातार चाल धसने की घटना सामने आती रहती है। कोयले की अवैध खनन के कारण यह हादसे होते हैं। अब तक कई लोगों ने अपनी जान इन हादसों में गवा चुके हैं। इसके बावजूद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लगा पा रही है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार कोयला ढोने चले जाते हैं। प्रशासन भी अवैध उत्खनन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है, जिसके कारण अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है और इसकी भेंट सिर्फ और सिर्फ गरीब मजदूर चढ़ रहे हैं।