DHANBAD : अवैध कोल डीपो से 200 टन से अधिक स्टॉक किया गया अवैध कोयला जब्त, तेतुलमारी थाना में एफआइआर दर्ज

तेतुलमारी थाना अंतर्गत आज दोपहर लगभग 4:30 बजे ग्राम गण्डुवा, 8 लेन सड़क में सिटी हर्ट होटल के समीप अवैध कोल डिपो की जांच की। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने बताया कि जांच के क्रम में उक्त स्थल पर लगभग 200 टन से अधिक स्टॉक किया गया अवैध कोयला बरामद किया गया।

DHANBAD : पावापुर में ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की हुई मौत

हरिहरपुर थाना पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर थाना ले आई। कागजी प्रक्रिया के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

DHANBAD: हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर संगठन ने एनएच किया जाम

गौरतलब है कि भारतीय न्याय संहिता 2023 में संशोधन किया गया है। केंद्र की सरकार ने हिट एंड रन कानून को सख्त बना दिया है। नये प्रवाधानों के तहत,  हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। जिसका ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) विरोध किया है। इस कानून को लेकर ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर्स देशभर में विरोध कर रहे हैं।

KATRAS : त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा के साथ उत्पादन करने का निर्णय

खान सुरक्षा निदेशक अनिल कुमार दास ने शून्य दुर्घटना क्षति के साथ उत्पादन करने पर बल दिया. उन्होंने उत्पादन के दौरान कोई भी जोखिम नहीं उठाये. जान माल की सुरक्षा के साथ उत्पादन करे. महाप्रबंधक जीसी साहा एवं अपर महाप्रबंधक यूके सिंह ने कमेटी के सदस्यों के सामने सुरक्षा के साथ किया जा रहे उत्पादन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

KATRAS: एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में चौथे दिन धरना-प्रदर्शन जारी

बेरोजगार मजदूरों कि और से मो रहमान व अन्य मजदूरों ने बताया कि कंपनी में रोजगार को लेकर 1 साल से सभी ने एक साथ रिज्यूम डाला था जिसमें कुछ लोगों की नौकरी लग गई जिनकी नौकरी लगी वह किसी के बहकावे में आकर एचपीसीके तहत वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं

DHANBAD : महापुरुष के प्रतिमाओं को खंडित करने के खिलाफ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रणधीर चौक पर दिया धरना

15 जनवरी से पहले तीनों महापुरुषों की प्रतिमाओं को फिर से स्थापित नहीं की जाती तो 20 जनवरी को धनबाद के हजारों की संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

DHANBAD : जिला जदयू के नेताओं ने नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मिलकर दी बधाई

नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी झारखंड समेत पूरे देशभर में मजबूती मिलेगी एवं नीतीश कुमार आगामी समय में देश के प्रधानमंत्री होंगे।

DHANBAD : उपायुक्त से मुलाकात के बाद आईएमए ने ली हड़ताल वापस

उपायुक्त ने आज अपने कार्यालय कक्ष में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और चिकित्सकों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भी मौजूद थे।