DHANBAD : मैथन डैम व अन्य पर्यटन स्थलों पर रहेगी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था-उपायुक्त
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी के मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटक मैथन डैम व अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाना एवं प्रशासन को दिशा निर्देश दिए हैं। मैथन डैम सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे।
