PRESS CONFERENCE: कांग्रेस के 28 दिसंबर को स्थापना दिवस पर वरिष्ठ एवं निष्ठावान जनों को किया जाएगा सम्मानित

जिलाध्यक्ष श्री ने कहा उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस अतीत के निवं पर भविष्य के निर्माण पर विचार गोष्ठी करेगी। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कांग्रेस कार्यकताओ के बीच अपने कार्यकाल एक वर्ष का रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होने कहा मेरा एक साल संतोष जनक रहा है। स्थापना दिवस समारोह मे अपने पूर्वजो कि कुर्बानी को याद कर संगठन सशक्तिकरण अभियान को और मजबूती से तेज करेगें।

BAGHMARA : अभियान के 15 वें दिन खानूडीह पंचायत पहुंचा सूरज महतो का कारवां, गगनचुंबी नारों से गुंज्यमान हुआ इलाका

संगठन के सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि बाघमारा में परिवर्तन के लिए उनका कारवां लगातार विधानसभा क्षेत्र के पंचायतों व वार्ड के मुहल्लों व कसबों में पहुंच रहा है। मैं लोगों से सीधा रू-बरू हो रहा हूं। लोग अपनी समस्या बता रहे हैं। लोगों से मिलकर पता चल रहा है कि इतने सालों में बाघमारा में विकास के नाम पर सिर्फ लूट-खसोट हुआ। लोग अपनी समस्या को लेकर बहुत परेशान हैं।

BAGHMARA : 14 वें दिन महुदा एवं दरिदा पंचायत पहुंचा जनशक्ति‍ दल का कारवां

इस दौरान सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि पूरे बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर है। उन्होंने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाघमारा कि जनता खुश मन से बतौर आशीर्वाद एक मुट्ठी चावल दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता भी जनसंपर्क अभियान में चल रहे हैं।

KATRAS : होली मदर्स एकाडेमी में विंटर कार्निवाल का किया गया भव्य आयोजन, विद्यालय की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन श्रीमती विजया राय बोलीं-बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख देना हम अभिभावकों तथा शिक्षकों का परम कर्त्तव्य

मेले का मुख्य आकर्षण रहा स्टेज पर हो रहे गीत संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुतियां बच्चों ने अलग-अलग गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया जो काफी सराहनीय थे| छोटे-छोटे बच्चों के साथ अभिभावकों के लिए कैटवॉक का भी आयोजन किया गया था|बच्चों ने अपनी रचनामकता का परिचय देते हुए कला, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान पर आधारित कई तरह के संचालित मॉडल की प्रदर्शनी लगाकर सभी को अभिभूत कर दिया|

DHANBAD : जिला खनन टास्क फोर्स ने 156 टन अवैध कोयला लदे 11 वाहनों को किया जब्त

निरसा में 3, बरवाअड्डा में 2, बलियापुर में 1 एवं गोविंदपुर में 1 एफआईआर दर्ज की गई है। निरसा के सपन गोराई, संकट मोचन इंडस्ट्रीज के मालिक अशोक तिवारी सहित ट्रक के चालक एवं मलिक पर प्राथमिक दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री कमलाकांत गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 श्री अमर कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, माइंस इंस्पेक्टर श्री विनोद प्रमाणिक के अलावा संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

DHANBAD : डॉ किरण झा की याद में म्यूजिक आर्ट एण्ड कल्चरल प्रोग्राम का प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ शिवानी झा व विजय झा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

डा० शिवानी झा ने संयुक्त रूप कल्चरल प्रोग्राम का उद्घाटन किया, कार्यक्रम का सफल संचालन स्व किरण झा के पति डा० दिलीप झा ने किया

ALERT : बिहार के सभी एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट शुरू, सड़कों पर भी मास्क लगाकर निकलने लगे लोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई राज्यों में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए आरटीपीसीआर जांच की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

DHANBAD : शिफ्टिंग व ट्रेंच कटिंग के आश्वासन पर धरना खत्म, भू-धंसान स्थल की भराई शुरू

बता दें कि शनिवार को कुसुंडा एरिया एपीएम वेद प्रकाश, पीएम अतुल शर्मा, जीकेकेसी पीओ बीके झा, मैनेजर दिलीप कुमार, गोंदुडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ कुसुंडा एरिया सीआइएसएफ की टीम बैद्यनाथ झा व बीसीसीएल की इंटरनल सिक्युरिटी टीम के सत्यनारायण यादव, असिस्टेंट पीएम अभिषेक कुमार बसेरिया चार नंबर गोफ की भराई कराने पहुंचे और धरना पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग पुनर्वास की मांग पूरी हुए बिना धरना से उठने को तैयार नही हुए. कुसुंडा एपीएम वेद प्रकाश व जीकेकेसी प्रबंधन ने धरना पर बैठे लोगों को समझाने के लिए स्थानीय चुनचुन यादव,अजय यादव, बिनोद यादव सहित अन्य लोगों को भेजा.

SIJUA : कोयला तस्करों ने ग्रामीणों से की मारपीट, लोगों ने थाना में किया प्रदर्शन

थाने में दिए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की रात कोयला तस्कर अजय चौहान, प्रदीप हरि, अरविंद चौहान, गोविंद चौहान, विजय राम सहित 10-15 लोग जेसीबी मशीन लेकर न्यू साइडिंग कॉलोनी पहुंचे. कॉलोनी के लोगों के विरोध पर तस्करों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. ग्रामीणों को एकजुट होते देख सभी तस्कर वहां से भाग निकले. घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है.