बाघमारा: गुरूवार 21 दिसंबर को जनशक्ति संपर्क अभियान के तहत जनशक्ति दल का कारवां बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के हरिणा पंचायत पहुंचा। पंचायत के मुहल्लों और कॉलोनियों में पहुंचते ही सैंकड़ों लोग समर्थन में आगे आ गए।

सभी ध्वनिमत के साथ दल के सुप्रीमो श्री महतो को आसन्न विधानसभा चुनाव में साथ देने का भरोसा दिया। समर्थन में उमड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद पाकर श्री महतो काफी खुश दिखे। श्री महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का यही प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा तो बाघमारा में परिवर्तन लाने से कोई नहीं रोक सकता है।

उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के गांव और कॉलोनी विकास के किरणों से कोसों दूर है। अगर चुनाव में सफलता मिली तो यहां की जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा सुधारी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाघमारा में रोजगार नहीं मिल पाने के कारण यहां के युवा गलत लोगों के हांथो कठपुतली बन रहे हैं।

क्षेत्र में रोजगार पैदा करने के लिए रचनात्मक कार्य किए जाएंगे, ताकि युवाओं को गलत रास्ता न अपनाना पड़े। इस दौरान श्री महतो बाघमारा में बदलाव के लिए पंचायत के एक-एक घरों में जाकर समर्थन मांगा। लोगों ने एक मुट्ठी चावल भेंटकर समर्थन का भरोसा दिया।

銈ㄣ儹 銈炽偣銉椼儸and to the world.X.