Baghmara News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बाघमारा प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया है। केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरेन रवानी को बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
1991 से पार्टी में सक्रिय हैं धीरेन रवानी
धीरेन रवानी 1991 से झामुमो में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उनके लंबे राजनीतिक योगदान और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। खास बात यह है कि उनकी पत्नी मीना देवी वर्तमान में बाघमारा प्रखंड के धर्माबांध पंचायत की मुखिया हैं।
अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति

पार्टी द्वारा बाघमारा प्रखंड समिति के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई:
- उपाध्यक्ष: अर्जुन भुइयां, सुरेश महतो, मो. आजाद अंसारी, रंजीत महतो, वासुकीनाथ त्रिगुनाईत
- सचिव: मनसा राम मुर्मू
- सह सचिव: राजू कुमार शर्मा, विजय महतो, टेकलाल गोप, सज्जाद अंसारी, सीताराम तुरी
- संगठन सचिव: उत्तम कुमार महतो, विजय कुमार महतो, एहशान अंसारी
- कोषाध्यक्ष: पंकज कुमार दिनकर
पदाधिकारियों को दी गई बधाइयां
नई नियुक्तियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने खुशी जाहिर की। सोहराय महतो, वीरेंद्र पांडेय, प्रवीन लाला, शहजाद अंसारी, एहशान अंसारी, राजेंद्र बेसरा, चंद्रिका रवानी, इतवारी मांझी, संजय रजवार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने धीरेन रवानी और अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
झामुमो संगठन को मिलेगी नई मजबूती
प्रखंड समिति के पुनर्गठन के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है। धीरेन रवानी की नियुक्ति से बाघमारा में झामुमो संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।