बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत न्यू मधुबन वाशरी में ग्रामीणों ने रोजगार की मांग को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में खानूडीह, भीमकनाली व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल थे.
ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की. प्रदर्शन में राजू शर्मा, खानू महतो, नरेश महतो, गोपाल रवानी, सुरेश मरांडी, छोटेलाल मांझी, राजेश रविदास, कार्तिक महतो, संजय चौधरी, मनोज महतो, सोहन महतो, मधुसूदन महतो, सुनील मंडल, बिरजू नापित, संदीप ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे.
BAGHMARA : रोजगार की मांग लेकर कोल वाशरी के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
