Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD : 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की...

DHANBAD : 16 दिसंबर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की अविस्मरणीय जीत पर एकल अभियान ने निकाला भारत विजय शोभा यात्रा

धनबाद: एकल अभियान धनबाद रविवार 17 दिसम्बर 2023 को भारत विजय दिवस (16 दिसम्बर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की अविस्मरणीय जीत के अवसर पर विजय दिवस के शुभअवसर पर 17 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से भारत विजय शोभायात्रा भुइफोड मंदिर से शबरी माता की आरती के साथ रणधीर वर्मा चौक तक निकाला गया।जिसका समापन रणधीर वर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर पर भारत माता की आरती के साथ किया गया।

विशेष बात यह थी की शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भारत माता की आरती शबरी बस्ती से आई माताओं ने किया। साथ इस यात्रा में धनबाद व बोकारो के सुदूर वनवासी गांव से क़रीब 2000 के संख्या में किसान घर के युवा सम्मिलित हुए जिनको खेल के प्रति जागरूक करने हेतु हॉकी एवं बॉल वितरण किया गया।16 दिसम्बर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के अवसर पर विजय दिवस मनाया जाता है| इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था| साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी परास्त किया, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। भारत विजय यात्रा के उपरांत एकल अभियान परिवार द्वारा दिसंबर माह में होने जा रहे गौ ग्राम कुंभ 2023 (ऐसे गौ पालक किसान जो गौ संवर्धन एवं संरक्षण कर स्वावलम्बी एवं शशक्त बन रहें हैँ, साथ ही महिला शक्तिकरण की अनूठी पहल का उदाहरण हैँ) को प्रोत्साहन देने हेतु राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होना है जिसमे वैसे किसानों को संबोधित व सम्मानित किया जाएगा और भविष्य में गाँव के किसान के उत्थान व गौ संवर्धन एवं संरक्षण पर चर्चा किया जाएगा। यह शोभा यात्रा आने वाले गौग्राम कुम्भ 2023 का शंखनाद है। भारत विजय यात्रा में संपूर्ण धनबाद वासीओ से दिनांक 24 दिसंबर को गॉल्फ़ ग्राउंड में दोपहर 2 बजे से आयोजन होने जा रहे भव्य किसान सम्मेलन जिस्म क़रीब 30,000 किसान व पूर्व सैनिक परिवार समिलित्त होने जा रहे उसके लिए भी आमंत्रण का आग्रह किया गया।इस कार्यक्रम में भारत माता की आरती में भारत के वीर सुपुतों को श्रद्धांजलि अर्पित के साथ ही एकल अभियान के श्रद्धा हनुमान जी से भारत माता के सुरक्षा में लगे ऐसे भारत के वीर सुपुतो के लिये एवं उनके परिवार के लिए प्रार्थना किया गया।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं एकल अभियान के शिल्पकार माननीय श्याम गुप्त, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, नवदुर्गा कंस्ट्रक्शन के मुकेश सिंह, केदारनाथ मित्तल, दीवेन तिवारी, नितिन भट्ट, अभिषेक सिंह, रुद्र प्रताप, अनिमेष, सतेंद्र सिंह, पूर्वशहीद सैनिक परिवार, संघ विचार परिवार, दर्जनों सामाजिक संगठन एवं सम्पूर्ण एकल अभियान परिवार अपने युवा विभाग एकल फ्यूचर के साथ उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments