September 29, 2023

DHANBAD | विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा गांधी सेवा सदन में बैजनाथ केवट एवं संचालक चंद्र मोहन चंद्रवंशी के द्वारा बैठक की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी चंदन साहनी ने प्रदेश के हर जिले में विकासशील इंसान पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश के हर जिले में बैठक कर जिला एवं प्रखंड तथा नगर, ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा बनाने पर बल दिया। 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस पर सन ऑफ मल्लाह के द्वारा निकाली जा रही संकल्प रथ यात्रा बिहार, उत्तर प्रदेश के साथ झारखंड के हर जिले में पहुंचेगी। रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सबका स्वागत करें। मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश प्रभारी चंदन साहनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजकुमार चौधरी, प्रदेश सचिव मनोज कुमार निषाद, जिला अध्यक्ष वैदनाथ केवट, रति लाल निषाद, अमित सिंह, ईश्वर प्रसाद अनिल केवट, सत्येंद्र केवट एवं अन्य मौजूद थे।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *