Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD : पूर्व पार्षद स्व. प्यारे लाल महतो जी की 53 वीं...

DHANBAD : पूर्व पार्षद स्व. प्यारे लाल महतो जी की 53 वीं जयंती मनायी गई, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के बीच कंबल किया गया वितरण

सिजुआ : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य सह पूर्व पार्षद स्व. प्यारे लाल महतो की 53 वीं जंयती टाटा सिजुआ नं 6 में सादे समारोह में मनाई गई . इस दौरान वद्ध महिला- पुरुषों को कंबल वितरण किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत प्यारेलाल महतो के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी धर्मपत्नी कल्पना महतो तथा पुत्र अमित महतो,सुमित महतो ने पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

तत्पश्चात पार्टी कार्यकर्ता, समाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोगों ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, झारखंड आवास बोर्ड के सदस्य श्री पवन महतो, झामुमो केन्द्रीय सदस्य मदन महतो, जनक लाल, झामुमो युवा नेता विकास महतो, राजीव कुमार, दीपक महतो, विनोद बिहारी महतो मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के निदेशक परितोष कुमार महतो, पेमिया ऋषिकेश महतो मेमोरियल पब्लिक स्कुल के निदेशक दिनेश कुमार महतो, युनियन नेता सुभाष राय, शकरू महतो, बाबुनाथ महतो, बंसत महतो, आनंद महतो, हलीम भाई, कृष्णा मंडल, लक्ष्मीकांत महतो,रामेशर महतो, अम्बरीष कुमार श्रेष्ठ , राजेश महतो, गोपी महतो,अरुण महतो,मणिलाल महतो, विशाल चौहान,मुज्जमिल आबिद,पोबिया देवी, सुभद्रा देवी, रेणु महतो, प्रिती देवी, रिना देवी, लीला देवी, सुषमा देवी, नुनुबाला देवी आदि ने श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments