DHANBAD : स्व. कुमार अर्जुन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्थान ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच बाटे कंबल

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

धनबाद : पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्थान के तत्वाधान में बुधवार को स्व. कुमार अर्जुन सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि बरटांड़ के समीप मनाई गई। जहां उपस्थित लोगों ने बारी बारी से कुमार अर्जुन सिंह के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। कुमार अर्जुन सिंह के पुण्यतिथि पर पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण के लोगो ने सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।और जरूरतमंदों को भोजन कराई। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, झामुमो उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,कांग्रेस नेता रणविजय सिंह एवं वैभव सिन्हा, भानु प्रताप, डीएसओ लातेहार आदि उपस्थित रहे। मौके पर समाजसेवी मुकेश सिंह ने बताया की हर साल की भांति पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल व भजन का वितरण किया जाता है साथ ही इस बेला पर पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण के लोग विभिन्न क्षेत्रों में पौधा रोपण करते हैं और स्वर्गीय कुमार अर्जुन को याद करते है।

3 thoughts on “DHANBAD : स्व. कुमार अर्जुन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

  1. Hi guys! Check out qq777bdt.net – best casino in Bangladesh. Free bonus on signup. Visit now and win real money. Enjoy!

  2. Hey bhai! Check out qq777n.com – a new online casino with big bonuses. No deposit needed. Visit the site and claim your bonus. Have fun!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *