International Fashion Award: अब मिस्र में सेलिब्रिटी शोस्टॉपर के तौर पर करेंगी ग्लोबल वॉक
Dubai Fashion Week: झारखंड के धनबाद से अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी खास पहचान बना चुकी मॉडल और अभिनेत्री अनीता मजूमदार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दुबई में आयोजित प्रतिष्ठित BIIE फैशन वीक में उन्हें “बेस्ट मॉडल ऑफ़ द वीक” के सम्मान से नवाजा गया है। यह कार्यक्रम दुबई के Tree Hilton Al Jaddaf होटल में आयोजित किया गया, जहां देश-विदेश के मशहूर फैशन डिजाइनर, निर्माता-निर्देशक और मॉडल्स ने शिरकत की।
इंटरनेशनल डिज़ाइनर का सहयोग, और अगला डेस्टिनेशन: मिस्र
इस समारोह में अनीता ने बताया कि उनकी ड्रेस को डिज़ाइन किया था इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने, वहीं इस अवसर के लिए उन्होंने डायरेक्टर अखिल को भी धन्यवाद दिया। अनीता ने आगे बताया कि उन्हें बहुत जल्द इजिप्ट में होने वाले इंटरनेशनल फैशन शो में लेब्रिटी शोस्टॉपर गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस आमंत्रण को अनीता ने अपने लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया, और कहा कि वह इस ग्लोबल मंच पर धनबाद और भारत का नाम और रोशन करना चाहती हैं।
अंतरराष्ट्रीय सफर में जुड़ रही हैं नई उपलब्धियां
अनीता मजूमदार ने अब तक कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपने अद्वितीय परफॉर्मेंस से पहचान बनाई है। उन्होंने Lakme Fashion Week, Bombay Times Dubai, Allahabad Times जैसे राष्ट्रीय मंचों पर सेलिब्रिटी शोस्टॉपर के रूप में शानदार वॉक किया है। इसके अलावा वह दुबई की मशहूर फैशन मैगज़ीन की कवर गर्ल भी रह चुकी हैं।
अभिनय में भी सफलता की झलक
अनीता को दादा साहब फाल्के फैशन एंड लाइफस्टाइल अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान भी मिल चुका है। उनका अभिनय Zee Music के एल्बम “तू निकली बेवफा” और “ओ हीरिए” में खूब सराहा गया। साथ ही उन्होंने बंगाली हॉरर वेब सीरीज “Bengali Bengali” में भी शानदार परफॉर्मेंस दिया है।
धनबाद की ब्रांड एंबेसडर बनने का सम्मान
अनीता मजूमदार को वर्तमान में धनबाद नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस पर वह कहती हैं, “धनबादवासियों ने हमेशा मुझे बेटी की तरह प्यार और समर्थन दिया है। मैं इस शहर की बेटी हूं और इसे गर्व से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत करती हूं।”
आगे का लक्ष्य – बॉलीवुड और ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री
अनीता का कहना है कि वह अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन इवेंट्स के साथ-साथ टीवी शोज़ और बॉलीवुड फिल्मों में भी मजबूत और प्रेरणादायक भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वह निरंतर मेहनत, संघर्ष और सकारात्मक सोच को ही अपनी सफलता की कुंजी मानती हैं।
