
DHANBAD | भूली में 60 वर्षीया सावित्री देवी पर गोली चलवाने के आरोपी दामाद उत्तम सिंह उर्फ चिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ तीन अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों में राम पदारथ उर्फ परगट सिंह, सनी रविदास एवं यूडी शामिल है । सभी को भूली ओपी में रखकर पूछताछ की जा रही है। सभी की गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात भूली ई ब्लॉक से हुई। मालूम हो कि शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे भूली ए ब्लॉक की रहने वाले रिटायर्ड पोस्टमास्टर उदय प्रसाद सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी पर अज्ञात हमलारों ने फायरिंग कर दी। एक गोली सुमित्रा के पेट में लगी जबकी दूसरी गोली मिस कर गई। बाइक से पहुंचे तीन बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए वहां से निकल भागे। घटना के समय उदय प्रसाद सिंह घर के अंदर थे जबकी उनकी पत्नी सुमित्रा घर के बाहर चबुतरे पर बैठी थी। आनन-फानन में सुमित्रा को असर्फी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुमित्रा ने अपनी बेटी रीना और दमाद उत्तम सिंह उर्फ चिट्टु सिंह पर गोली चलावने का आरोप लगाया। कहा कि भूली ए ब्लॉक स्थित क्वार्टर संख्या 317 बेटी दामाम को कुछ दिन रहने के लिए दिया था। इस दौरान वे दोनों अपने गांव मुंगेर चले गए थे जहां वे लोग घर बनवा रहे थे। मुंगेर से वापस लौटे और घर खाली करने को कहा तो घर खाली करने से मना कर दिया। बाद में दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

Greetings, I tbink yoir sit couhld possibloy be
having intefnet broweser compatibilify issues. Whenn I take a loiok att yoour sitte iin Safari, itt loos fie buut wjen opening iin I.E., itt hass
some ooverlapping issues. I imply waanted to givce youu a uick heads up!
Aparrt from that, excelleent website! ofvd9wuaptfsgnpfww5u