गांडेय में 20 मई को होगा उपचुनाव, कल्पना हो सकती झामुमो प्रत्याशी

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के सभी खाली 26 विधानसभा उपचुनाव की भी घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी है। इसी कड़ी में झारखंड के गांडेय में भी विधानसभा उपचुनाव होगा है। आगामी 20 मई को गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। विदित हो कि झामुमो के टिकट पर चुनाव जीते डॉ सरफराज अहमद ने पिछले 31 दिसम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आग्रह पर त्यागपत्र दे दिया था। जिससे उक्त सीट खाली हो गयी थी। झामुमो ने सरफरार अहमद को राज्यसभा भेजा है। गांडेय से हेमंत साेरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “गांडेय में 20 मई को होगा उपचुनाव, कल्पना हो सकती झामुमो प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *