JHARIA : भाजपा नेताओं ने किया तिसरा थाना का घेराव, लगाया एएसआई पर दुर्व्यवहार का आरोप

झरिया। सिंदरी विधान सभा अंतर्गत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मिंटू साव के साथ तिसरा पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किए गए मामले को लेकर में बुधवार को भाजपा नेताओं द्वारा तिसरा थाना का घेराव किया गया और एएसआई सुधीर सिंह को निलंबित करने की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने इस दुर्व्यवहार की कठोर शब्दों में आलोचना करने के साथ कारवाई की मांग रखी ।भाजपा नेताओं में इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह, संतलाल प्रमाणिक, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो सैकड़ो की संख्या कार्यकताओं द्वारा थाने का घेराव किया गया और नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह की दुर्व्यवहार किसी के साथ भी की जाती है तो वह काफी निंदनीय है। भुक्तभोगी मिंटू साव ने बताया कि किसी कार्यकर्ता के मामले में चांद कुइया मोङ में एएसआई सुधीर सिंह द्वारा बात करने पर उनको जबरन पीसीआर गाड़ी में बैठा लिया गया और उनके साथ मारपीट के साथ गाली भी दिया गया।साथ ही घंटों पीसीआर गाड़ी में घुमाया गया।मिंटू साव ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं थी फिर भी उनके साथ यह दुर्व्यवहार हमारी समझ से परे है। हमने उनका अपना परिचय भी दिया कि हम भाजपा कार्यकर्ता के साथ शांति समिति के सदस्य भी हूं। फिर भी इस प्रकार का व्यवहार हमारे साथ किया गया। थाने में काफी देर तक थानेदार शंकर विश्वकर्मा और भाजपा नेताओं के बीच वार्ता हुई। सुधीर सिंह द्वारा गलती स्वीकार करने माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। थानेदार द्वारा आश्वासन भी दिया गया कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं की जाएगी। भाजपा नेता तारा देवी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार लोगों के प्रति प्रेम पूर्वक होना चाहिए जिससे शांति स्थापित हो सके। कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का अपना व्यवहार बदलना चाहिए तभी जाकर समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। भाजपा नेताओं में सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो ,धर्मेंद्र महतो ,मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, मिंटू साव, बिरंची सिंह ,संतलाल प्रमाणिक ,जयराम रवानी, मुक्तेश्वर महतो सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

3 thoughts on “JHARIA : भाजपा नेताओं ने किया तिसरा थाना का घेराव, लगाया एएसआई पर दुर्व्यवहार का आरोप

  1. 銈炽偣銉椼儸 銈汇儍銈偣as in /the London corporation AnEnglishman writes /Lt/ after the name of an incorporated bank ortrading company as we write /In/ He calls its president its/chairman/ or /managing director Its stockholders are its/shareholders and hold /shares/ instead of /stock/ in it.Its bondsare /debentures The place wherein such companies are floated andlooted–the Wall Street of England–is called the /City with acapital /C Bankers,

  2. with a gradation slow in proportion to the suddenness of the seizure.コスプレ エッチJust as the day dawns to the friendless and houseless beggar who roams the streets throughout the long desolate winter night—just so tardily—just so wearily—just so cheerily came back the light of the Soul to me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *