झरिया। झरिया क्षेत्र के अन्तर्गत कोयरी बांध स्थित गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी की 554 वां जयंति के अवसर पर झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह एवं धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मत्था टेक कर आशिर्वाद प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में गुरूद्वारा प्रबंध कमिटी ने उन्हे सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा सिखों के दसवें गुरुओं में सर्व प्रथम गुरु नानक देव जी का सेवा, करुणा और सद्भाव का संदेश सदैव हम लोगों को प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएँ गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं जिससे हम सीखते हैं कि इंसान को हमेशा सत्य के पथ पर चलना चाहिए बिना किसी का हक छीने। कार्यक्रम में पार्षद पति श्री बिक्रम यादव, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश यादव, जिला महासचिव भगत सिंह, गौतम पासवान आरिफ खान, छोटु गुप्ता, बिरजू साव, बीरेन्द्र बहादुर सिंह सतीश मिश्रा, कुंदन मोदक, भरत यादव, आदी उपस्थित थे।
JHARIA : गुरुनानक देव जी की 554 वां जयंती धूमधाम से मनायी गयी, झरिया विधायिका माथा टेक लिया आशीर्वाद
