Saturday, July 27, 2024
HomeझरियाJHARIA : गुरुनानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व पर रागनी सिंह...

JHARIA : गुरुनानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व पर रागनी सिंह पहुंची झरिया गुरुद्वारा, मत्था टेक मांगा आशीर्वाद

झरिया। गुरुनानक देव जी के 554 वां प्रकाश पर्व के मौके पर झरिया कोयरिबान्ध स्थित गुरुद्वारा से बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारा तक भव्य नगर कीर्तन ( शोभा यात्रा ) निकाला गया।इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह ने भी झरिया गुरुद्वारा पहुंच मत्था टेका। गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा श्रीमती सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। श्रीमती रागनी सिंह ने समस्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानकदेव जी का 554 वां प्रकाश पर्व मानवता का पर्व है। गुरुजी ने संपूर्ण दुनिया को संदेश दिया कि पूरे संपूर्ण जगत का स्वामी एक है। सभी उसी के बंदे हैं। खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा। सिख समाज पूरे विश्व मेें सेवा कार्यों के नाम से जाना जाता है। जब-जब मानव समाज पर संकट आया, तब-तब सिख समाज ने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद की है। वही शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच झरिया के कतरास मोड़ पर श्रीमती रागनी सिंह के द्वारा ठंडा पेयजल व फ्रूटी जूस का वितरण किया गया।वही पंज प्यारो के पैर धो एवं माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया जहा अखाड़ा दल के द्वारा हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए गए । इस दौरान मुख्य रूप से संतोष सिंह, उमेश यादव, अखिलेश सिंह, महंत पांडेय, अरुण साव, संतोष शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, राजाराम पासवान, अनिल शर्मा, दिलीप भारती, राज किशोर जैना, छोटू सिंह, अरिंदम बनर्जी, स्वरूप भट्टाचार्य, रघु राम, रोहित बिंद, दिलीप आडवाणी, विजय चंद्रवंशी, टुन्ना सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments