
JHARIA | झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को अग्रोहा श्री अग्रसेन जी महाराज के 5148 वी जयंती पखवारा पर झरिया में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में समाज के महिलाएं व पुरूष राजस्थानी परिधान में शामिल होकर अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को जीवंत कर दिया। मानो जैसे झरिया की धरती पर राजस्थानी संस्कृति उतर आई हो। वही रामगढ़ से आये तासा पार्टी और ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न संस्थानों की ओर से आकर्षक झांकिया शहर वासियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा अग्रोहा नरेश महाराज अग्रसेन की जयकारें के साथ श्री श्याम मंदिर से निकली। जो शहर के लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड़,सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नंबर मोड़, धर्मशाला रोड होते हुए पुन: श्याम मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में झरिया विधान सभा के अलावे धनबाद, करकेन्द, गोविन्दपुर, चिरकुंडा, निरसा, गिरिडीह से समाज के लोग भाग लेने पहुंचे थे। शोभा यात्रा में खुले वाहनों पर ट्रस्ट द्वारा संचालित बालिका विद्या मंदिर की ओर से राधा कृष्ण एवं यशोदा, मारवाड़ी हाई स्कूल की ओर से चन्द्रयान 3, मारवाड़ी इंटर महाविद्यालय की ओर से नारी सशक्तिकरण, अग्रसेन एकेडमी की ओर से वर्तमान समय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बच्चे जब समाज में निकलते है, मातृ सदन की ओर स्वास्थ्य सेवा आदि पर बच्चों की आकर्षक व मनमोह झांकियां देखने में बन रही थी। वही फूल मालाओं ने सुशोभित महाराज अग्रसेन जी का भव्य दरवार लगा था। शोभा यात्रा को लेकर झरिया पुलिस सजग थी। सुबह से 10 बजे से 2 बजे तक शहर की यातायात व्यवस्था वन वे कर दी गई थी। लक्ष्मीनियां मोड़ और चार नम्बर बस स्टैण्ड़ के समीप वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। चौक चोराहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान तैनात थे। झरिया इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह स्वयं विधि व्यवस्था में लगे रहे। शोभा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों एवं समाज के लोगों के लिए लाल बाजार श्री सत्यनारायण मंदिर, लक्ष्मीनिया मोड़ श्री राणी सती मंदिर, मेन रोड़ देशबंधू सिनेमा हॉल एवं मातृ सदन के समीप पेयजल, शर्बत, फ्रुटी आदि की व्यवस्था की गई थी। वही शोभा यात्रा के पीछे शोभा यात्रा में सम्मेलन अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, जय प्रकाश देवरालिया, द्वारका प्रसाद गोयनका, डा.ओ पी अग्रवाल, सुनील सावड़िया, जगदीश तुलस्यान, प्रमोद जालूका, दीपक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अजय तायल , कृष्ण लाल रुगटा, निरंजन अग्रवाल, सुखलाल पंसारी,जगदीश अग्रवाल, श्याम सुंदर मोदी ,अरुण बंसल, ललित कटेसरीया, महेंद्र मोदी,अनिल खेमका,गणेश अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,रघुवीर गोयल, गोपीकिशन मंत्री, अरुण झुनझुनवाला, श्रवण अग्रवाल,अनूप लिल्हा, सत्य नारायण भोजगढ़िया, अनील खरकिया, महेश जालुका, शिव शंकर खंडेवाल,शिव कुमार अग्रवाल, विशाल पलसानिया, मीनू गोयल, सुनीता अग्रवाल, शीला चौखानी,जीवन अग्रवाल,सुमन अग्र्रवाल, नेहा जालान, ललित अग्रवाल,संजय झूनझूनवाला, विवेक लिल्हा, आयुष जालान,दिनेश शर्मा, नरेश अग्रवाल के अलावे काफी संख्या में समाज के बंधूगण एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं शामिल थी।

Hello everyone!
I recently found https://995bdt1.com/
This is a new gaming platform called 995BDT.
Free games available every day.
No download required.
Go check it and claim your bonus.
Have fun!
Hi bhai! Try qq777bdt.net – trusted gambling site. Get welcome taka. Just click the link and play slots. Good luck!
Hi guys! Play at qq777n.com – a new online casino with big bonuses. Get welcome bonus. Visit the site and start playing. Good luck!