Saturday, July 27, 2024
HomeझरियाJHARIA | झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ चलाया गया हस्ताक्षर...

JHARIA | झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

DHANBAD | ग्रीन लाइफ झरिया एवं युथ कॉन्सेप्ट के संयुक्त तत्वावधान में 4 नम्बर टैक्सी स्टैण्ड में झरिया में  व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने धनबाद उपायुक्त को दिये जा रहे आवेदन पर हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। संस्था द्वारा धनबाद उपायुक्त को लिखे त्राहिमाम आवेदन में झरिया के आवाम को वायु प्रदूषण से निजात दिलाने की अपील किया गया है। इसके समर्थन में आज चार सौ लोगों ने हस्ताक्षर किये। ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह ने कहा कि धनबाद उपायुक्त को दिये जा रहे आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, एवं राष्ट्रपति को भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि झरिया के आस पास की खुली खदानें मानक के विरुद्ध चल रही हैं। यदि ओवर बर्डन को पानी के साथ डंप किया जाए तो हवा में धूल कण नही फैलेगा। डॉ मनोज ने कहा कि भावी पीढ़ी की सुरक्षा हेतु पर्यावरण संरक्षण की  लड़ाई में साथ दें। यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा झरिया के हर व्यक्ति को प्रदूषण के खिलाफ खड़ा होना होगा नही तो आने वाला कल भयावह होगा। भविष्य में हवा के लिए संघर्ष करना होगा, इस लिए हमे आज से ही सतर्क होना चाहिए। धनबाद प्रशासन को  इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। मो अखलाक ने कहा कि यह लड़ाई लगातार जारी रहेगा। हस्ताक्षर अभियान में मो अखलाक अहमद, डॉ मनोज सिंह, दीपक दता, संजय प्रजापति, बजेश पाण्डेय, गंगाशरण शर्मा, अशोक वर्णवाल, आशिफ इक़बाल, संतोष कुमार,सहदेव मुखर्जी, सुरेंद्र पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments