Saturday, July 27, 2024
HomeझरियाJHARIA : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने लगाई निशुल्क नेत्र जांच शिविर,...

JHARIA : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने लगाई निशुल्क नेत्र जांच शिविर, लगभग 210 महिला-पुरुषों ने कराई अपनी नेत्र की जांच

झरिया। बलियापुर प्रखंड अंतर्गत एमओसीपी स्थित अलकड़ीहा पंचायत भवन में रविवार को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सर्व प्रथम शिविर का उद्घाटन संगठन के धनबाद ग्रामीण अध्यक्ष अशोक साव व महानगर अध्यक्ष विकास साव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत किया। जंहा एआइजी नेत्र जांच अस्पताल धनबाद के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच हुई। जिसमे आसपास के करीब 210 महिला पुरुष नेत्र जांच कराया। 65 लोगों मे मोतियाबिंद निकलने पर मुक्त ऑपरेशन का परामर्श दिया गया, वहीं अन्य लोगों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। संगठन के लोगों ने कहा कि समाज में गरीब असहाय लोगों को मदद करना बहुत ही धर्म का कार्य है। सामाजिक जिम्मेवारी से कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए,साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दी गई। एकता बनाकर सामाजिक कार्य करें जिससे समाज का विकास हो सके और लोंगों का कल्याण हों। इस मौके पर अशोक साव ,विकास साव, कुलदीप साव, सुरेश साव, दिलीप साव, सुनील साव, संजय साव ,अशोक साव, संतोष साव,सुधीर साव पप्पू साव आदि उपस्थित थे। वहीं एआईजी के नेत्र चिकित्सक रवि कुमार सिन्हा व संजय कुमार ने जांच किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments