KATRAS | कायस्थ परिवार यूपीएससी में अपनी भागीदारी निभायें:पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुबोधकांत सहाय

श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल, सिनीडीह के चित्रांश बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

संगत-पंगत नें विभिन्न परीक्षाओं में सफल चित्रांश बच्चों को किया सम्मानित

KATRAS | संगत पंगत ट्रस्ट, धनबाद की ओर से यूनियन क्लब धनबाद में रविवार को वर्ष 2023 के दशम-बारहवीं की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चित्रांश परिवार के बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों को संगत-पंगत ट्रस्ट के संयोजक सह कांग्रेस के वरीय नेता पूर्व केंद्रीय गॄह राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित थे। मौके पर पूर्व गॄह राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि दिल्ली में संगत पंगत की ओर से यूपीएससी में सफल लोगों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि कायस्थ परिवार यूपीएससी में अपनी भागीदारी निभायें. लीडरशिप डेवलप करें. संगत-पंगत के प्रदेश संयोजक अमितेश सहाय ने कहा कि हमारे संगत पंगत में सभी बराबर हैं. उन्होंनें कहा कि हम उन सभी बच्चों का हौसला बढ़ाना चाहतें हैं, जिन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया. संजय बख्शी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गोविंदपुर की अंजु सिन्हा ने बताया कि उन्हें मुश्किल समय में संगत पंगत ने मदद किया है. डीपीएस की प्राचार्य सरिता सिन्हा ने कहा कि बच्चे जितने भी अंक लायें उन्हें प्रेरित करें। उनपर दबाव न बनायें. डीएफ राकेश सहाय नें कहा कि साइंस टेक्नोलॉजी तथा सेना के क्षेत्र में पिछड रहें है। आइपीएस मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि दसवीं-बारहवीं के बाद आपको क्या करना इसका जुनून होना चाहिए. बच्चों को ज्योति रंजन प्रसाद, डीएफ राकेश सहाय, डाॅ.नीतु सहाय,सरिता सिन्हा, मुकेश कुमार, जीतेंद्र कुमार सिन्हा, रुपेश सिन्हा ने बच्चों को मेडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संचालन संजय सिन्हा ने किया। मौके पर सुबोध कांत सहाय के जन्मदिन पर केक काटा गया। समारोह में अंश सिन्हा, उमंग कुमार, कुमारी आर्या, श्रेया दयाल, श्रद्धा, कुमारी अनुष्का, सुबोध कुमार, मानसी लाला, अनुस सिन्हा, सिनी शेखर, पार्थ प्रसाद, माही सिन्हा, श्रेष्ठा सिन्हा, प्रतीक राज, विकास रौशन, अभिजीत श्रीवास्तव, जीत राज, जिया चांद, आदित्य सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, स्वरित सिन्हा, अनग प्रकाश सिन्हा, हर्षित सिन्हा, शिवम सिन्हा, अंश सहाय, प्रियंका सिन्हा, उमंग कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर रवि भूषण श्रीवास्तव, संजय बख्शी, प्रमोद लाला, उपेंद्र वर्मा, राजा लाला, प्रसाद निधि, दिलीप सिन्हा, अजय राणा, संजीव रंजन, विजय सिन्हा, सुजीत सिन्हा, सुब्रत लाला समेत दर्जनों कायस्थ परिवार के लोग उपस्थित थे। श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार, बाघमारा अंचल परिवार ने जिले भर के बच्चों की सफलता पर बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दिया श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल, सिनीडीह की ओर से करीब दर्जनभर कायस्थ महापरिवार के विभिन्न परीक्षाओं में सफल बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुमारी आर्या, श्रेया दयाल, श्रद्धा कुमारी, शिवम सिन्हा, केशव सिन्हा, अनुषा सिन्हा, सुबोध कुमार वर्मा, शाइनी शेखर, मांशी लाला आदि को संगत-पंगत ट्रस्ट, धनबाद की ओर से यूनियन क्लब धनबाद में सम्मानित किया गया। बच्चों के हौसलाअफजाई के लिए श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल, सिनीडीह की ओर से बांसजोड़ा पंचायत के मुखिया समीर कुमार लाला, उमेश श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, अजय राणा, सुजीत सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, पिंकू सिन्हा, सुब्रत लाला, अनमोल लाला, प्रशांत दयाल एंड वाइफ, मिलन दयाल, श्रीमती बृजकिशोर करण, श्रीमती कुमुद वर्मा आदि उपस्थित थे. सभी सफल बच्चों को श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार, बाघमारा अंचल परिवार से जिले भर के बच्चों की सफलता पर बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दिया है.

One thought on “KATRAS | कायस्थ परिवार यूपीएससी में अपनी भागीदारी निभायें:पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुबोधकांत सहाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *