Saturday, July 27, 2024
HomeLokSabha Election 2024Loksabha Election 2024:धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में...

Loksabha Election 2024:धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव बोले-देश में बनेगी इंडिया महागठबंधन की सरकार

धनबाद (वार्ता संभव): सोमवार 6 मई को बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने धनबाद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कर लोगों से हाथ छाप में वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में धनबाद जिला के बारामुडी खटाल, पुटकी, टिकियापाड़ा, बसेरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया एवं जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क अभियान व जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश की मोदी सरकार झूठा आश्वासन देकर लोगों को छलने का काम कर रही है मोदी। सरकार देश में जाति और धर्म के साथ समाज में भाई-भाई को बांटने का काम कर रही है। मोदी सरकार अत्यंत पिछड़ा लोगों ओबीसी अंबेडकरवादी एवं बिरसा मुंडा जोहार बोलने वाले का सबसे बड़ा दुश्मन है। मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है। लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसके बावजूद मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई हैं।

कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों व वंचितों युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों की बात करती है एवं उनके हक और अधिकार के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने का काम किया है और आगे भी करते रहेगी। देश में दलित व गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन भाजपा है। आरक्षण संविधान के साथ कांग्रेस ने जो अधिकतर लोगों को दिया है, उसे भाजपा छिनना चाहती है। आगे उन्होंने संविधान की रक्षा के साथ अपने अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया आगे।

उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन देश में सरकार बनाएगी। उनके जनसभा और जनसंपर्क अभियान के दौरान भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लोग उत्साहित दिखे लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी से भारी संख्या में अपना मतदान करने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में भारी से भारी संख्या में वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान कविता।

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, रामगोपाल भुवानिया, सुंदर यादव, संतोष विक्राल, मंटू दास, नवीन सिंह, कुमार गौरव, राजू दास,  मृत्युंजय सिंह, जयप्रकाश चौहान, बबलू दास, डीएन यादव, योगेश निषाद, सुनील यादव, विनोद यादव, बाबू अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments