Saturday, July 27, 2024
HomeLokSabha Election 2024Loksabha Election 2024: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के लिए मथुरा...

Loksabha Election 2024: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के लिए मथुरा प्रसाद महतो ने भरा नामांकन पत्र, बोले-कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ रहा हूं लोकसभा चुनाव

कतरास: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने सोमवार 6 मई को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बोकारो जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के समझ नामांकन भरा। नामांकन के समय केबिनेट मंत्री बेबी देवी,  मंत्री सत्यानंद भोक्‍ता, बादल पत्रलेख, पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य आदि मौजूद थे।

नामांकान के पश्‍चात बोकारो सेक्टर-5 स्थ‍ित पुस्कालय ग्राउंड में सभा हुई, जिसमें सुबे के मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बेरमो विधायक अनूप सिंह, डुमरी विधायक बेवी देवी, बाघमारा का पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, धनबाद संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह, सुप्रियो भट्टाचार्य आदि संबोधित किया। नामांकन दाखिल के करने से पूर्व टुंडी विधायक श्री महतो स परिवार गंगापुर राजगंज स्थित मां गंगा लिलोरी मंदिर में पूजा अर्चना की।

इसके बाद जुलूस के शक्ल में श्री महतो का काफिला बोकारो नामांकन के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व श्री महतो कपूरिया मोड़ स्थ‍ित स्वर्गीय निर्मल महतो के आदम कद प्रतिमा समेत अन्य प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कतरास के राहूल चौक, भगत सिंह चौक, भटमुरना मोड़, कपूरिया मोड़, महुदा, तेलमोचो ब्रिज आदि जगहों पर हजारों झामुमो एवं इंडिया गठबंधन समर्थ‍ित संगठन के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। जैसे-जैसे मथुरा प्रसाद महतो का काफिला आगे बढ़ता गया, लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई।

बोकारो समाहरणालय पहुंचते-पहुंचते भी जनसैलाब में तब्दिल हो गई। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखी गई।  श्री महतो सुबह करीब 11 बजे बोकारो समाहरणालय पहुंच उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन के बाद बोकारो पुस्तकालय मैदान में विशाल चुनावी सभा हुई, जिसे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक व हजारीबाग के कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो आदि ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला किया। मुख्यमंत्री ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से मथुरा प्रसाद महतो को रिकार्ड वोटों से जिताने की अपील की। इधर नामांकन पत्र भरने के बाद श्री महतो पत्रकारों के जवाब दिए। श्री महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव लड़ रहा हूं। कार्यकर्ता में काफी उत्साह हैं।

25 तारीख को कार्यकर्ता ही उन्हें भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे। श्री महतो ने कहा कि इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्त‍ि मोर्चा पर जनता ने आस्था दिखाई है। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहने वाले नेता हैं। वे अपने आपको हमेशा जनता के बीच ही पाते हैं। गिरिडीह के पूर्व सांसद के कार्यकाल में उनके कामों के बारे में पूछे जाने पर श्री महतो ने कहा कि इसके बारे में जनता ही बेहतर बताएगी।

बोकारो पुस्तकालय मैदान में इंडिया गठबंधन की एक चुनावी हुई सभा, बोले मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ से देश की जनता उब गयी है

बोकारो: गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के झामुमो समर्थित इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो परांपरिक ढोल नगाड़ा के साथ हजारों समर्थक बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे. जहां अपना नामांकन पत्र सौंपा. साथ में डुमरी विधायक सद झारखंड सरकार की मंत्री बेवी देवी, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थी. इससे पूर्व श्री महतो सिजुआ से गंगापुर लिलौरी मंदिर जाकर पूजा की. वहां से भारी काफिले के साथ राजगंज, कांको,  मटमुरना, नावागढ़, महुदा मोड, तेलमोच्चो, भतुआ होते हुए बोकारो पहुंचे थे.  इसके बाद बोकारो पुस्तकालय मैदान में इंडिया गठबंधन की एक चुनावी सभा हुई. जिसमें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बेरमो विधायक अनूप सिंह, डुमरी विधायक बेवी देवी, बाघमारा का पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, धनबाद संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह, सुप्रियो भट्टाचार्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ से देश की जनता उब गयी है. भाजपा बड़े बड़े लोगों को फायदा पहुंचा रही है. जबकि किसान मजदूर आत्म हत्या कर रहे हैं. देश में लोकतंत्र को खतरा हो गया है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंके. प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कहा देश बहुत बुरा दौर से गुजर रहा है. मंहगाई चरम सीमा पर है. विरोधियों को जेल में डाल दिया जा रहा है और विपक्ष‍ियों के घर पर इडी का छापा पड़वाया जा रहा है. मजदूर किसान महंगाई से परेशान हैं और सरकार मंदिर, मस्जि‍द,  पाकिस्तान, हिन्दु, मुस्लिम कर रही है. गिरिडीह में लगातार भाजपा और उसके सहयोगी दाल के सांसद रहे हैं. लेकिन विकास के नाम पर जीरो है. जनता को छला गया है. आप सभी से अनुरोध की 25 मई को तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर अपना बहुमूल्य मत इंडिया गठबंधनके प्रत्याशी (मुझे) मथुरा प्रसाद महतो को वोट देकर विजय बनाएं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments