Saturday, July 27, 2024
HomeLokSabha Election 2024Loksabha Election 2024: झरिया के पूर्व विधायक आबो देवी से मिले बिहार...

Loksabha Election 2024: झरिया के पूर्व विधायक आबो देवी से मिले बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मांगा समर्थन

धनबाद: गुरूवार 07 मई 2024 को बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने धनबाद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के क्रम में झरिया के पूर्व विधायक आबो देवी जी के आवास जाकर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह जी के पक्ष में समर्थन मांगा। आबो देवी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगने के साथ अधिक से अधिक मतदान कराने का आश्वासन लिया, आगे पप्पू यादव ने कहा कि आबो देवी से मेरा घरेलू रिश्ता रहा है!

आज हाउसिंग कॉलोनी, बिशनपुर झरिया सहित जिला के विभिन्न जगहों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया हाउसिंग कॉलोनी में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आवास में जाकर मिले, जनसंपर्क अभियान के उन्होंने लोगों से हाथ छाप में वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह जी को विजयी बनाने का आह्वान किया!
जनसंपर्क अभियान के क्रम पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश की मोदी सरकार लोगों को झूठा आश्वासन देकर लोगों को छलने का काम कर रही है मोदी सरकार देश में जाति और धर्म के साथ समाज में भाई-भाई को बांटने का काम कर रही है मोदी सरकार अत्यंत पिछड़ा लोगों ओबीसी अंबेडकरवादी एवं बिरसा मुंडा जोहार बोलने वाले का सबसे बड़ा दुश्मन है, मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है इसके बावजूद मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई हैं, कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों व वंचितों युवाओं महिलाओं और बेरोजगारों की बात करती है एवं उनके हक और अधिकार के लिए हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहने का काम किया है और आगे भी करते रहेगी देश में दलित व गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन भाजपा है आरक्षण संविधान के साथ कांग्रेस ने जो अधिकतर लोगों को दिया है उसे भाजपा छिनना चाहती है। आगे उन्होंने संविधान की रक्षा के साथ अपने अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया आगे उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन देश में सरकार बनाएगी! उनके जनसभा और जनसंपर्क अभियान के दौरान भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लोग उत्साहित दिखे लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी से भारी संख्या में अपना मतदान करने का आश्वासन दिया!
मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का आभार प्रकट करते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में भारी से भारी संख्या में वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया! मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सुंदर यादव,अवधेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे!

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments