DHANBAD : 29 मार्च 24 को धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय मे निरसा प्रखंड एटक के एरीया उपाध्यक्ष भाजपा नेता राम पती शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम से प्रभावित होकर कांग्रेस मे शामिल होने का इनके आग्रह को आज स्वीकार कर कांग्रेस मे शामिल कराया हूँ। अंचार संहिता के कारण अभी कार्यक्रम आयोजित नही किए गए हैं बहुत जल्द निरसा प्रखंड में बड़ा कार्यक्रम होगा। वही रामपती शर्मा ने कहा भाजपा में अब अपराधियो का बोलबाला है इसलिए आज मै कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। उक्त अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष वकील बावरी, महासचिव संतोष कुमार राय, गोबिंद हेंब्रम, विजय कुमार, महेंद्र शाहनी, रामजी चौहान आदी थें।
Loksabha Election 2024: निरसा प्रखंड एटक के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता कांग्रेस में हुए शामिल
