Maiya Samman Yojana : महिलाओं ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का किया तारीफ, कहा-मंईयां सम्मान योजना बना जीने का सहारा

Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana

‘खुशियां बिखेरते हुए आत्मनिर्भरता की राह भी दिखा रही है मंईयां सम्मान योजना’

Sachetak Mathura Prasad Mahto
Sachetak Mathura Prasad Mahto

Maiya Samman Yojana : झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना ने असहाय और मजबूर महिलाओं के जीवन में संजीवनी का काम किया है। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद कर रही है, बल्कि उनके चेहरों पर खुशियां बिखेरते हुए आत्मनिर्भरता की राह भी दिखा रही है। इस योजना के लाभार्थी महिलाएं और युवतियां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार का आभार व्यक्त करने से नहीं चूक रही हैं।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

सामुदायिक भवन में आयोजन: एक उत्सव समान

Jaleshwar Mahto
Jaleshwar Mahto

रविवार, 12 जनवरी को वार्ड नंबर-2 के छाताबाद सामुदायिक भवन में योजना से लाभान्वित महिलाओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में टुंडी के विधायक और झारखंड सरकार के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो, और वार्ड नंबर-2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर महिलाओं ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए उम्मीद की किरण साबित हो रही है। यह सहायता कई परिवारों के लिए डूबते तिनके का सहारा बन गई है।

सरकार के प्रति भरोसा और विरोधियों की आलोचना

Maiyan Samman Yojana Abhaar
Maiyan Samman Yojana Abhaar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि मंईयां सम्मान योजना निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “हेमंत सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है और भ्रामक खबरों के चक्कर में न पड़ें। विरोधी पार्टियों ने इस योजना को बंद कराने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे।”

पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व में झारखंड सरकार महिलाओं, किसानों और छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को पहले 1000 रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर 2500 रुपये हो गए हैं। यह विरोधियों के लिए असहनीय है।”

महिलाओं का उत्साह और नई योजनाओं की उम्मीद

कार्यक्रम में उपस्थ‍ित अतिथि
कार्यक्रम में उपस्थ‍ित अतिथि

कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री और सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने सरकार के अन्य जनकल्याणकारी कदमों की भी सराहना की।

कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने कहा कि “हेमंत सरकार की बहुआयामी योजनाओं ने झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार का खजाना भरा हुआ है, और आने वाले समय में कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

अ‍भिवादन

Masum Khan
Masum Khan

मासूम खान ने आगंतुक अति‍थि‍यों का अ‍भिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन नईम अंसारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड नंबर-2 के दर्जनों युवाओं एवं युवतियों का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी देखें…

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेतु आवेदन प्रपत्र …

मंईयां सम्मान का पैसा नहीं मिला, तो टेंशन नहीं लेने का