स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जागो सामाजिक संस्था का विशेष आयोजन
Swami Vivekanand Jyanti || पचगढ़ी बाज़ार थाना चौक के पास आज, 12 जनवरी को जागो सामाजिक संस्था ने युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विशेष अवसर पर संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने स्वामी जी के विचारों और उनके प्रभाव पर चर्चा की।
युवाओं को प्रेरित करने का संदेश
इस मौके पर राकेश रंजन ने कहा, “स्वामी विवेकानंद जी के विचार और उनके आदर्श आज के युवाओं को नई दिशा देने में सहायक हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर ही भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाना इस बात का प्रतीक है कि युवाओं के बीच उनकी सोच और योगदान कितनी अहमियत रखती है।
समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में भाजपा नगर के महामंत्री राजेश स्वर्णकार, प्रदीप गुप्ता, नीरज मिश्रा, रूपेश बर्मन, दीपक साहू, सुमित कुमार गुप्ता, प्रवीण बर्मन, राकेश साहू, और चिंटू खंडेलवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इन सभी ने स्वामी जी के आदर्शों का स्मरण करते हुए उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
स्वामी विवेकानंद के विचारों से मिलेगा राष्ट्र को नई दिशा
स्वामी विवेकानंद के विचार न केवल युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक हैं। जागो सामाजिक संस्था ने इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
Also Read More