DHANBAD : मुख्यमंत्री बलियापुर में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

समाहरणालय का नया भवन धनबाद वासियों को किया समर्पित, मुख्यमंत्री ने 531 करोड़ 7 लाख 35 हज़ार 565 रुपए की 206 योजनाओं का दिया तोहफा, 3 लाख 76 हज़ार 497 लाभुकों के बीच 418 करोड 21 लाख 55 हज़ार 242 रुपए की बांटी परिसंपत्ति, झारखंड को इतना ताकतवर राज्य बनाएंगे कि यह अपने बलबूते विकास का रास्ता तय करेगा : मुख्यमंत्री

DHANBAD : श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा का हीरापुर से झरिया श्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा

निशान यात्रा के दौरान रांगाटांड़ श्रमिक चौक,बैंकमोड विरसा चौक पर गुजराती समाज के द्वारा, अशोक नगर,बस्ताकोला इत्यादि के स्थानों पर निशान शोभा यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया।निशान यात्रा प्रातः 6:30 प्रारंभ होकर 10:30 श्री श्याम मंदिर झरिया पहुँच कर श्रीश्याम प्रभु के चरणों मे निशान अर्पित किया गया।

BALIYAPUR : झामुमो नेता मुकेश सिंह ने सीएम को बुके देकर किया स्वागत, मांग पत्र देकर सिंदरी के समस्याओं से अवगत कराया

ज्ञापन में मुख्यत 1.रूप से झारखंड अलग राज्य आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को बलियापुर स्थित उनके समाधि स्थल पर लगने वाले बिनोद मेला को राजकीय मेला घोषित किया जाए 2.सिंदरी कॉलेज, सिंदरी में स्नातकोत्तर पोस्ट ग्रेजुएशन / मास्टर डिग्री की पढ़ाई शुरू करवाई जाए।सिंदरी कॉलेज सिंदरी में इंटरमीडिएट एवं स्नातक का नामांकन अभी बंद है, इसे अभिलंब चालू करवाई जाए तथा बालियापुर में फ्लाई ओवर बनाने सहित अन्य मांगे की गई।

DHANBAD : सुनैना किन्नर के आवास पर अन्य राज्यों से पहुंचे किन्नरों का हुआ भव्य स्वागत

मौके पर सुनैना किन्नर ने बताई की हमारे समाज में बहुत से जाती धर्म के लोग रहते है और मेहमानों का आना जाना लगा रहता है मगर इस बार हमारी समाज के लोग बैठकर कोई ठोस निर्णय लेने जा रहे है, जिससे हमारे समाज के लोगों को उसका फायदा मिल सके। सुनैना ने बताई की सरकार या माननीय न्यायालय तो किन्नर समाज को थर्ड जेंडर का दर्जा तो दे दिया मगर इसका उत्थान के लिए अभी तक किसी भी सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई है जिससे बुजुर्ग किन्नर का कल्याण होगा ।

DHANBAD : बीसीसीएल एवं एमएसएमई का संयुक्त विक्रेता विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी प्रशंसनीय

आगे कहा की एक अच्छी सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है की लोकल स्तर पर वेंडर डेवलप होंगे लेकिन लोकल वेंडर को बाजार भी उपलब्ध कराना होगा, वोकल फॉर लोकल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का अह्वांन है, इसको सार्थक बनाने के लिए जीईएम पोर्टल पर लोकल वेंडर से ही 5 लाख तक के मूल्य का समान खरीदने का प्रावधान होना चाहिए तभी लोकल वेंडर डेवलपमेंट का सपना साकार होगा।

DHANBAD : एमएसएमई और बीसीसीएल का संयुक्त दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी

21 और 22 दिसम्बर कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स ग्राउंडबीमें कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्ता ने बताया कि एमएसएमई, बीसीसीएल के साथ मिलकर दो दिवसीय प्रदर्शनी कर रही है। जिसमें इसीआर, बीएसएल, ओएनजीसी, एचआईआरएल, एनएसआईसी, जीएआईएल, भीसीआईएल और एनटीपीसी जैसी कंपनियां स्टॉल्स लगाया है।

DHANBAD : भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जनाक्रोश रैली

महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन में जब भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा बेरोजगारी के संबंध में सवाल पूछा गया तो विधानसभा में कांग्रेस व झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने मार्शल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायकों को बाहर निकाल दिया और उनके साथ मार्शल द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया।यही नही घमण्डिया गठबंधन द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की भी मिमिक्री की गई और राहुल गांधी ने इसका वीडियो बनाया जो लोकतांत्रिक और संविधान का अपमान है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

KATRAS : डॉक्टर पाड़ा में लगाया गया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर, अस्सी लोगों ने कराई जांच

शिविर मे लगभग अस्सी (80) लोगों ने अपना नेत्र जाँच करवाया। इस अवसर पर मुख्यरूप से सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के संग्रक्षक राजेश स्वर्णकार,मंदिर सामिति का अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता,सचिव श्री काजल सेंगुप्ता,सचिव श्री शिबू सेंगुप्ता,संग्रक्षक श्री एस  एन  नियोगी श्री लालू राय एवं विनोद प्रमाणिक तथा आई डी एफ सी फर्स्ट भारत से दयानन्द पासवान,सूरज पाण्डेय,दीपक कुमार एवं ए एस जी आई अस्पताल से श्याम कुमार श्रीवास्तव , संजय रजक उपस्थित हो कर शिविर का सफल रूप से संचालन किये।

KATRAS : काॅमरेड बासुदेव आचार्या के निधन पर भारतीय क्लब कतरासगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

श्रद्धांजलि सभा को जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मृणाल ने बासुदेव आचार्या के आंदोलन एवं सांसद के रूप में देश को योगदान पर चर्चा किया गया। सीटू नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा,इंदर सिंह,अरविंद घोष, जय मजुमदार,अधिवक्ता जे. डी.बनर्जी,हरिनारायण सिंह, पिंटू राहा एवं अन्य साथियों ने बासुदेव आचार्य को श्रद्धांजलि दी ओर अपना सभा को संबोधित किया।