Rashtrapati Dhanbad Visit: राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त एवं एसएसपी ने एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी-आईएसएम तक रूट का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त एवं एसएसपी ने एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी-आईएसएम तक रूट का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त एवं एसएसपी ने एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी-आईएसएम तक रूट का किया निरीक्षण

Rashtrapati Dhanbad Visit: कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आईआईटी-आईएसएम की टीम के साथ बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर की चर्चा

Rashtrapati Dhanbad Visit: माननीय राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी आईएसएम कार्यक्रम स्थल तक का रूट निरीक्षण किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के रूट हेतु बिरसा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से आईआईटी आईएसएम तक का निरीक्षण किया गया। एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने एयरपोर्ट परिसर की साफ सफाई, रनवे की स्थिति, एयरपोर्ट अंतर्गत अतिथि विश्राम ग्रह का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वहीं रूट निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्बाध ट्रैफिक की व्यवस्था, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सड़को से अतिक्रमण हटाने समेत अन्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा आईआईटी आईएसएम पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से की जाने वाली तैयारी का अवलोकन किया। इस दौरान पहुँच पथ, पंडाल निर्माण, स्टेज निर्माण, प्रवेश द्वार, निकास द्वार, बैरिकेडिंग, ग्रीन रूम, बैठने की व्यवस्था समेत पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था समेत कार्यक्रम की रूप रेखा पर आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर के साथ समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी, भवन प्रमंडल, नगर निगम सहित आईआईटी आईएसएम एवं सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाते हुए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खालको, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर प्रो सुकुमार मिश्रा, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार श्री प्रबोध पांडेय, श्री मयंक यादव, डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।