Saturday, July 27, 2024
Homeधनबादसुनैना बनेगी सांसद! : धनबाद लोकसभा क्षेत्र से लड़ेगी चुनाव, पढ़िए और...

सुनैना बनेगी सांसद! : धनबाद लोकसभा क्षेत्र से लड़ेगी चुनाव, पढ़िए और क्या-क्या हैं एक किन्नर के दिल के अरमान

हमने आमतौर पर किन्नर समुदाय के लोगों को नाचते-गाते और खुशी बांटते हुए देखा है। उन्हें देखकर ज़्यादातर लोग यही सोचते होंगे कि उनके पास तो सब कुछ होगा। वह खुश होंगे पर कहते हैं न कि ज़रूरी नहीं हर मुस्कान सच्ची हो। कई बार मुस्कुराहट के पीछे दर्द छुपा रहता है। समाज इन्हें हमेशा खुद से अलग मानता आया है। आज संविधान में हवाला देने के लिए इन्हें कुछ अधिकार तो दे दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह आज समाज के हाशिये पर नज़र आते हैं। ऐसे में सुनैना किन्नर के सपनों को क्या पंख लग पाएगा, यह देखने वाली बात होगी। लोकसभा 2024 का चुनाव होने वाला है। वह धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती है। भारी बहुत से चुनाव जीतने का दम भरने वाली सुनैना के हौसले को सलाम! चुनाव क्यों लड़ना चाहती है, चुनाव जीत कर वह क्या करेगी यह सब वरिष्ठ पत्रकार शौकत खान से साझा किया है। आईए सुनैना किन्नर के दिल की राज को जानने के लिए यह रिपोर्ट पढ़ते हैं।- मुस्तकीम अंसारी

धनबाद (वार्ता संभव)। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से मैं चुनाव लड़ुंगी। जीत दर्ज कर गरीबों के लिए काम करूंगी। धनबाद लोकसभा सीट से सबसे अधिक मतों से मैं विजयी बनूंगी। उक्त बातें अखिल भारतीय किन्नर समाज की धनबाद जिला अध्यक्ष व मनाईटांड़ कुम्हार पट्टी की रहने वाली सुनैना सिंह किन्नर ने कही। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा से चुनाव लडूंगी और जीत दर्ज कर इतिहास रचूंगी। क्योंकि अब लोगों का रुझान किन्नर समाज की तरफ बढ़ रहा है। हमारे समाज में निःस्वार्थ भाव से सेवा करने की भावना होती है। हमारे समाज में कोई भाई-भतीजावाद नहीं है। हमारा जो भी है वह हमारा जजमान है। जजमान की खुशी में ही हमारी खुशी है। सुनैना किन्नर ने आगे बताया कि हमारा मार्गदर्शक अखिल भारतीय किन्नर समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी किन्नर हैं। उन्हीं के सिद्धांतों पर मैं चलती हूं। उनकी सोच अलग तरह की है, जिसके बदौलत धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लोग ही नहीं उन्हें पूरा भारतवर्ष जानता है। सुनैना ने आगे बताया कि मैं आज जो कुछ भी मुकाम हासिल किया है, इसके पीछे हमारी गुरु छमछम देवी किन्नर की देन है। मैं उनके ही राह पर चल कर आज मैं अपने समाज के अलावे पने जजमानों के अधूरे कामों को पूरा करूंगी। आज हमारे बीच ऐसे ऐसे लोग आते हैं, जिन्हें यह पता नहीं होता है कि सरकार की कौन-कौन सी योजना आई है और उसका लाभ कैसे मिलेग। उन्होंने कहा ि‍क बिचौलिया हर जगह पर हावी होकर बैठ गया है। अगर हमारे जजमान मुझे मौका दिया तो बिचौलियावाद का खात्मा करूंगी। यहां सिर्फ हमारे जजमानों का राज चलेगा। उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी की टिकट पर चुनाव नहीं लडूंगी। हमारा टिकट हमारे जजमान देंगे। वही टिकट लेकर में लोकसभा जाऊंगी और जजमानों की खुशी के लिए काम करुंगी।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments