DHANBAD : आपराधिक घटनाओं व व्यवसायियों से रंगदारी मांगे जाने के विरोध में कृष्णा अग्रवाल का गांधी सेवा सदन में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन किया था। गुरुवार से उसी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धनबाद को अपराधियों से आजादी दिलाने के लिए सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई है।
