LOYABAD : जनशक्ति दल का कारवां पहुंचा लोयाबाद के वार्ड नंबर आठ क्षेत्र, बोले-सूरज महतो-वर्तमान जनप्रतिनिधि से बाघमारा की जनता त्रस्त
जनसंपर्क के दौरान लोगों ने श्री महतो को गले लगाकर अभी से ही जीत की बधाई देने लगे हैं। इधर लोगों से मिलने के दौरान दल के अध्यक्ष श्री महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान मुझे लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे साफ हो गया है कि आसन्न विधानसभा चुनाव में सभी एकमत होकर परिवर्तन करने जा रहे हैं।
